
व्यापारी की पिटाई करने का मामले में पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
सूरत। तापी रिवरफ्रंट पर मन की शांति के लिए बैठे अडाजण के कपड़ा व्यापारी की पिटाई के मामले में पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
उमरा पुलिस सूत्रों मुताबिक़ अडाजण के पाल स्थित सोम चिंतामणि रेजीडेंसी निवासी कपड़ा व्यापारी शैलेश संधवी गत 14 तारीख की शाम 7.30 बजे तापी नदी के तट पर बिराजमान कामनाथ मंदिर के पीछे रिवरफ्रंट पर बैठे थे। कपड़ा व्यापारी मन की शांति के लिए बैठ थे। इस दौरान मुख्यालय के दो पुलिसकर्मी भी रिवरफ्रंट पर ड्यूटी पर थे। दो पुलिसकर्मियों में से एक प्रदीप सिंह ने व्यापारी को बताया कि यहां चोरी और डकैती होती है। बस इसी बात को लेकर व्यापारी और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई।
सामान्य कहासुनी के विवाद में पुलिसकर्मी प्रदीप सिंह क्रोधित हो गया और व्यापारी की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कपड़ा व्यापारी ने उमरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उमरा पुलिस ने पुलिस मुख्यालय में घुड़सवारी कर रहे सिपाही प्रदीपसिंह वानर को गिरफ्तार कर लिया है।