धर्म- समाज

अड़ाजण रांदेर माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव

अड़ाजण रांदेर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अड़ाजण में बुधवार को कान्हा के संग फागोत्सव का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम मंडल उपाध्यक्ष रेखा रामसहाय सोनी द्वारा कान्हाजी को रंग गुलाल लगा कर फागोत्सव की शुरुआत की।

मंडल की महिला सदस्यों ने पारम्परिक होली के गीत गाकर एक दूसरे के साथ होली खेली एवं होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए जिसमें रेखा गट्टानी, प्रेम गनदोडिया,सरोज लाहोटी, शीला पोरवाल एवं ममता बांगड़ ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी। अन्त में सभी महिला सदस्यों ने लड्डू गोपाल को भोग लगाकर अल्पाहार का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button