धर्म- समाज

जनजाति कल्याण आश्रम गुजरात, सूरत महानगर द्वारा वार्षिक परिवार स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

मगरकुई एवं बंधारपाडा छात्रावास के जनजाति समाज के बच्चों ने अपने परम्परागत सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया

सूरत। जनजाति कल्याण आश्रम गुजरात, सूरत महानगर के तत्वावधान में वार्षिक परिवार स्नेह मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 23 जुलाई 2023 रविवार सायंकाल 5 बजे माहेश्वरी भवन सिटी लाइट में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम गुजरात प्रांत उपाध्यक्ष राधेश्याम कारीवाल, सिटी लाइट अध्यक्ष चंद्रभान सरावगी एवं वेसू नगर अध्यक्ष जुगल खेमका के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश तोषनीवाल, सचिव माहेश्वरी भवन समिति एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय की गरिमामयी सादर उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में परिवार के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति, धार्मिक विषयों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। जनजाति कल्याण आश्रम सुरत महानगर द्वारा संचालित जनजाति विस्तार के मगरकुई एवं बंधारपाडा छात्रावास के जनजाति समाज के बच्चों ने अपने परम्परागत सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी दर्शको को भाव-विभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि ने जनजाति कल्याण आश्रम सूरत महानगर के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए नगरवासियों को जनजाति समाज के निस्वार्थ सेवा कार्य से जुडने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता छेत्रीय संगठन मंत्री विजय ने “तू मैं एक रक्त” की उक्ति को परिभाषित करते हुए कहा कि भारत माँ के पास पांच दिव्य शक्तियां है (जमीन, जनसंख्या, धन,बुद्धि और ताकत) जिसके दम पर यह युवा देश विकसित भारत था,है ओर हमेशा रहेंगा।

गुजरात प्रांत मंत्री योगेश भाई गामित ने गत वर्ष में जनजाति कल्याण आश्रम गुजरात के कार्यो की जानकारी से अवगत कराया। प्रांत उपाध्यक्ष राधेश्याम जी कारीवाल ने सभी आगंतुक मेहमानो का स्वागत भाषण दिया। सूरत महा मंत्री धनराज अडवानी ने कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि का परिचय प्रचार-प्रसार प्रमुख अशोक गोयल तथा अशोक अग्रवाल ने दिया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम के अंत में परिवार के जिन बच्चों ने 80 प्रतशित से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों के कर कमलो से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन अनिल बाजोरिया द्वारा प्रस्तुत संघ गीत से किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने साथ-साथ स्वरुचि भोजन ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button