
संगीत जगत को एक और झटका, बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन
डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले बप्पी लहेरी 69 वर्ष के थे
मुंबई, संगीत जगत को एक और झटका लगा है। दिग्गज बॉलीवुड गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। हिन्दी सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले बप्पी लहेरी 69 वर्ष के थे।
बप्पी लहरी पिछले कुछ समय से बीमार थे और ब्रीच कैंडी अस्पताल के क्रिटिकल केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
70 और 80 के दशक में उनके डिस्को नंबर बहुत लोकप्रिय हुए। बॉलीवुड में बप्पी दा का आखिरी गाना ‘भंकास’ था जिसे उन्होंने टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए कंपोज किया था।
बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लहरी है। उनका जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। उनके पिता का नाम अपरेश लहरी और माता का नाम बंसारी लहरी है। बप्पी लहरी के दो बच्चे हैं।
प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Shri Bappi Lahiri Ji’s music was all encompassing, beautifully expressing diverse emotions. People across generations could relate to his works. His lively nature will be missed by everyone. Saddened by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/fLjjrTZ8Jq
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2022
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट किया, “रॉकस्टार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे पड़ोसी चले गए हैं। आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।
बप्पी लहरी से पहले स्वरा कोकिला लता मंगेशकर का लंबी बीमारी के बाद 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था।
गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने बप्पी दा को किया याद
Just heard about #BappiDa‘s demise.
I’m stunned. He will forever be a legend, but more than that, he was a friend.
We shared a mutual love & respect, & I’m grateful that VS were the first composers he sang for outside of his own songs.
This was at Zee #SRGMP on 8 Nov 2021. pic.twitter.com/JoH9mXHPq7
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) February 16, 2022