सूरत

खुशखबर: हजीरा से दीव के बीच शुरू होगी क्रूज सर्विस

शहरवासियों के लिए खुशखबर है। अब सूरत के हजीरा पोर्ट से दीव के बीच क्रूज सेवा शुरू होगी। इससे पूर्व हजीरा से घोघा के बीच रो रो फेरी सर्विस शुरू की गई है। केंद्रीय शिपिंग मंत्री मनसुख मांडविया के हाथों 31 मार्च को शाम साढ़े चार बजे हजीरा से वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। इस क्रूज में 300 यात्री यात्रा कर सकेंगे। सोमवार और बुधवार की शाम को निकलकर दूसरे दिन पहुंचेगी। तथा दूसरे दिन शाम को वहां से चल कर अगले दिन सुबह हजीरा लौटेगी।

हजीरा से दीव जाने वाले इस क्रूज को लगभग 14 घंटे का समय लगेगा। इस क्रूज में 16 केबिन रहेगी। सप्ताह में यह क्रूज दो राउंड ट्रिप करेगी।
इसके पश्चात शुक्रवार शनिवार और रविवार के रोज सूरत के हाई सी में यात्रा कराएगी।

क्रूज कई सुविधाओं से लैस होगा

क्रूज में गेमिंग लॉज, वीआईपी लॉज एंटरटेनमेंट ऑन डेक आदि की सुविधा भी होगी। हजीरा-घोघा रो-पैक्स सेवा को मिली सफलता के बाद हजीरा से दीव तक एक क्रूज सेवा शुरू की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button