धर्म- समाज

सूरत के पार्षद डॉ. नरेंद्र पाटिल की मातोश्री का दु:खद निधन

सूरत। उधना के लिंबायत नीलगिरी स्थित श्रीनाथ सोसायटी-4 निवासी सूरत महानगरपालिका के भाजपा पार्षद डॉ. नरेंद्र पाटिल की मातोश्री वैजंताबाई पाटिल का 29 मार्च को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वे मूल महाराष्ट्र के अमलनेर तहसील के धार मालपुर गांव के निवासी है। परिजनों के अनुसार कुछ दिन से उनका इलाज चल रहा था। वे परिवार में बेटे, बहू, नाती-पौती भरा पूरा परिवार पीछे छोड़कर चले गए।

उनकी अंतिम यात्रा निवासस्थान श्रीनाथ सोसायटी से निकाली गई। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 9 बजे उमरा स्मशान घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में समाज अग्रणी और राजनेता मौजूद थे। 7 अप्रेल को दशविधि और 10 अप्रेल को गंधमुक्ति-उत्तरक्रिया विधि होगी। पार्षद डॉ. नरेन्द्र पाटिल की मातोश्री के निधन पर कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button