प्रादेशिक

मीरा रोड के काजल ग्राउंड में छाई अभियान के कजरी की बहार

सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज हुए शामिल

भायंदर। मायानगरी मुंबई और आसपास के शहर मीरा-भायंदर, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली में कजरी की मधुर रसधार बहने लगी है। जिसका आनंद उठाने के लिए श्रोताओं की भीड़ भी उमड़ने लगी है। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभियान की ओर से विगत 17 वर्षों से श्रावण के पवित्र माह में आयोजित कजरी महोत्सव का आगाज इस बार शनिवार को मीरारोड के रामदेव पार्क स्थित काजल ग्राउंड में बलिया, यूपी से आई गायिका सुनीता पाठक द्वारा मनमोहक कजरी की प्रस्तुति से हुआ।

अभियान एवं इंद्रलोक फ्रैंड्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान, अमरजीत मिश्र के मार्गदर्शन तथा सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी तथा भाजपा नेता संतोष दीक्षित के संयोजन में आयोजित इस समारोह में समाजसेविका व लेखिका मेधा किरीट सोमैया को स्त्री शक्ति सम्मान भी प्रदान किया गया। महोत्सव के मुख्य संयोजक संतोष दीक्षित ने बताया कि मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष एवं अभियान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत मिश्र इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में अव्वल आने वाली महिलाओं को स्त्री शक्ति सम्मान देते आ रहे हैं।

संतोष दीक्षित ने कहा कि अभियान के कजरी महोत्सव में सावन को पारंपरिक अंदाज में मनाने के लिए अभियान संस्था द्वारा उत्तर भारत की तर्ज पर ही कई स्थानों पर झूले लगाने, हाथों में मेहंदी रचने, महावर लगाने एवं चूड़ी पहनाने की भी मुफ्त व्यवस्था की जाती है, ताकि लोग अपनी परंपराओं को याद रख सकें और उनका आनंद ले सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीरा-भायंदर की महापौर ज्योत्सना हसनाले तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मीरा-भायंदर की विधायक गीता भरत जैन, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, पूर्व महापौर डिंपल विनोद मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, मनपा महिला बालकल्याण समिति की सभापति मीरादेवी यादव, नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे, शिवसेना के जिला प्रवक्ता शैलेश पांडेय, भाजपा युवामोर्चा के पूर्व अध्यक्ष निलेश सोनी, नगरसेवक मुन्ना सिंह, मनोज रामनारायण दुबे, संजय थेराडे, सचिन म्हात्रे, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय, एड आर जे मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र पोरवाल, अरुण उपाध्याय, राजदेव तिवारी, राजेश उपाध्याय, अमित तिवारी, राकेश विश्वकर्मा, अभिज्ञान उपाध्याय, भाजपा के जिला सचिव एवं श्री हरि राधे राधे सेवा संस्था के अध्यक्ष राजेश यादव समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

सभी ने भारतीय संस्कृति को संजोए रखने एवं उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की संस्कृति को एकसूत्र में पिरोकर आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के अनुरोध पर वरिष्ठ भाजपा नगरसेविका मीरादेवी यादव ने भी मंच से कजरी गीतों का समां बांधा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया।

कजरी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य संयोजक संतोष दीक्षित के साथ-साथ आयोजन समिति के सुप्रसिद्ध उद्योगपति मनोज दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, भाजपा के मंडल महासचिव आशीष यादव, पाल समाज के अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र पाल का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन को ऐतिहसिक स्वरूप प्रदान करने में सारिका सिंह, निशा ठाकुर, रेणुसिंह त्रिपाठी, शशि शुक्ला, स्वप्नाली सालवी, कमला चौधरी, रजनी नागपाल, स्वाति भंसाली, रीतु चतुर्वेदी, बिंदु उपाध्याय, प्रीति पाठक, कोमल राव, हेमा हुरिया, किरन पुरोहित, गुड्डी राय, नीलम दीक्षित, वंदना नाग, आराधना चौबे, अवंतिका चावे, संजय वोरा, ज्ञानेन्द्र सिंह, रविकांत उपाध्याय, अरविंद चौबे, विलास म्हाले, प्रविंद्र चौबे, गणेश सिन्हा, मनोज चौबे,

नितिन वानखेडे, अरुण दुबे, नवीन सिंह, आशीष द्विवेदी, संतोष सिंह, संतोष शर्मा, विनोद चौबे, सुरेश यादव, योगेश दुबे, विजेश सिंह, राजेश सिंह, कृष्णा सिंह, लक्की दीक्षित, रजनीश दुबे, अवधेश राय, इंद्रपाल सिंह, मनीष सिंह, पवन सिंह, सुनील सिंह ठाकुर, शंकर विश्वकर्मा, सुधिराम विश्वकर्मा, एड दिनेश यादव, अजय तिवारी, मिथिलेश पांडेय, नारायण पांचाल, अवनीश शुक्ला, गुलाब पाल, विवेक सिंह, अमित सिंह, संजीव सिंह, मोनू सिंह, निलेश तिवारी, पंकज सिंह, दुर्गेश सिंह, विशाल सिंह, राधिका सिंह, सावित्री तिवारी, वनिता राठौड, स्नेहा पाटिल, शारदा बेन, माणिकलाल विश्वकर्मा, रीता बेन, चारुलता शेलके व समस्त पदाधिकारियों की महती भूमिका रही।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संतोष दीक्षित ने सभी अतिथियों, आयोजन को सफल बनाने के सहयोगियों तथा उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। स्वरूचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पान्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button