
करवा चौथ सीजन -7 ” सजना है मुझे सजना के लिए ” का आयोजन
सूरत। राष्ट्रीय जैन महिला संघ ने 12 अक्टूबर 2023 को हर साल की तरह इस साल भी भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने हेतु करवा चौथ सीजन -7 ” सजना है मुझे सजना के लिए ” का भव्य आयोजन किया। राष्ट्रीय जैन महिला संघ द्वारा इस वर्ष भी लड़कियों को प्रोटेक्शन देने के लिए 2 वेंडिंग मशीन और 3 सिलाई मशीन दी गई।
राष्ट्रीय जैन महिला संघ की संस्थापक प्रभा जैन व अध्यक्ष रजनी ने बताया कि संस्था आगे भी हर संभव सहायता करने की कोशिश करती रहेंगी। कार्यक्रम में सम्मानित एंकर व जज मौजूद रहें। कार्यक्रम में रैंप वॉक व करवा चौथ स्पेशल थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
रैंप वॉक में प्रथम वैशाली जैन ,द्वितीय सोनू जैन, तृतीय मनीषा रांका व थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा रांका, द्वितीय सुनीता पारेक रहीं। करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता में करीब 250 महिला मौजूद रहीं। सभी महिलाएं सज धज के सोलह श्रृंगार करके आई सभी ने प्रोग्राम का बहुत आनंद लिया।
करवा चौथ के इस आयोजन में बहुत सारे खेल व तंबोला प्रतियोगिता रखी गई। सभी को गिफ्ट दिए गए जो भी लोग वहां मोजूद रहें। सभी महिलों ने गिफ्ट लिए ,गेम खेलें और भोजन किया। राष्ट्रीय जैन महिला संघ की सेक्रेटरी सिम्पल जी ने बताया कि कोई भी कार्यक्रम आप सभी के बिना सफल नहीं हो सकता।
राष्टीय जैन महिला संघ की कार्यकर्ता वंदना ,ममता ,कविता , ज्योती, मनोज गंग,कुसुम बोथरा,प्रियंका, सीमा, आभा, सुनीता, मनीषा, सुमन, मैना , अंजू व सरिता प्रोग्राम में मोजूद रही। सभी के सहयोग से करवा चौथ का आयोजन बहुत ही शानदार रहा।