प्रादेशिक

ऐश्वर्या मिश्रा ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव : संतोष आरएन सिंह

उत्तर भारतीय संघ ने दिया 2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुंबई। एशियाई खेलों में 4 गुणे 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और उत्तर भारतीय समाज का नाम रोशन करने वाली ऐश्वर्या मिश्रा का रविवार को उत्तर भारतीय संघ की तरफ से बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन में आयोजित एक भव्य समारोह सत्कार किया गया। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने दो लाख रुपए का चेक, शाल और श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उत्तर भारतीय समाज की तरफ से ऐश्‍वर्या मिश्रा को ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लाने का आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर ऐश्‍वर्या मिश्रा के पिता कैलाश नाथ मिश्रा और माता आशा मिश्रा का भी सम्मान किया गया।

सत्कार मूर्ति ऐश्‍वर्या मिश्रा ने कहा कि समाज की तरफ से सम्मानित होने गर्व महसूस हो रहा है। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे ज्यादा बोलना तो नहीं आता, लेकिन मुझे जो सफलता मिली, उसमें मेरे माता-पिता की अहम भूमिका रही है। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है, हमारी बहन ऐश्‍वर्या मिश्रा ने देश और उत्तर भारतीय समाज का नाम रोशन किया है। हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संतोष आरएन सिंह ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ऐश्‍वर्या मिश्रा के परिवार को यदि कभी उत्तर भारतीय संघ भवन के हॉल और गेस्‍ट हाऊस की जरूरत पड़ी तो यह उन्हें एकदम मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐश्‍वर्या तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे लिए खड़ा रहेगा। इसी मौके पर उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ऐश्‍वर्या मिश्रा को 25 हजार रुपए और रामभाई पाल ने 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। साथ ही बीडी सिंह ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह को 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक सौंपा।

कार्यक्रम को वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष राधेश्‍याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित किया।कार्यक्रम में अजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, रमेश बहादुर सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button