
शिक्षा-रोजगार
एल.पी.सवानी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के ए1 ग्रेड में 9 और ए2 ग्रेड में 70 छात्र
सूरत। 12वीं कॉमर्स में एल.पी.सवानी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में पढ़ने वाले छात्रों ने शानदार परिणाम प्राप्त किए। ए1 ग्रेड में 9 विद्यार्थी, ए2 ग्रेड में 70 विद्यार्थी, बी1 ग्रेड में 104 विद्यार्थी और बी2 ग्रेड के 99 विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त कर सूरत शहर में एल.पी.सवानी ग्रुप ऑफ स्कूल्स का नाम रौशन किया है।
सीएच मारफतिया नैतिक और दोशी संयम ने स्टेट सब्जेक्ट में ए1 ग्रेड के साथ 100 अंक हासिल कर यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।