
सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियान
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर साकेत (सेवा ही लक्ष्य) द्वारा टीम विक्रम के सहयोग से सूरत सिविल कंपाउंड में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
सिविल अधीक्षक डॉ. पारुल वडगामा की अनुमति से आयोजित इस अभियान में टीम विक्रम एवं साकेत के 46 कार्यकर्ताओं तथा 30 सफाई कर्मियों सहित कुल 76 लोगों ने सहभागिता निभाई।
अभियान में पूर्व आईआरएस अशोक सिंह, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, किशन सिंह झाला, गंगाधर डुड्डी, चंचल बचानी एवं महिला टीम, डॉ. वीरेंद्र राजावत, मनीष लेकोटिया, चैन सुख विश्नोई, गौतम, हरि ओम एवं पंकज शर्मा ,विनोद सारस्वत , रवि भार्गव सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।
सभी ने मिलकर सिविल कंपाउंड के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई एवं डीप क्लीनिंग कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर साकेत के रामावतार पारीक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया गया। 76वें जन्मदिन पर 76 लोगों की सहभागिता के माध्यम से सिविल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। साकेत आगे भी जनसेवा और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।”



