
महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि ने गणतंत्र दिवस पर निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
बच्चों को भारतीय संविधान और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई
सूरत। महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि,सूरत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिक कर्तव्यों और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम में शिक्षा संकुल अडाजन के बच्चों को भारतीय संविधान और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। खासतौर पर पर्यावरण संरक्षण, “से नो टू प्लास्टिक” अभियान, और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण और बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने, कपड़े की थैली के उपयोग को अपनाने और अपने घर व समाज में इसकी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला के दौरान, डिस्पोजेबल प्लास्टिक और एकल-उपयोग प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों पर चर्चा की गई। बच्चों को योग और ध्यान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे वे स्वयं की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें।
इस आयोजन ने समाज में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का संदेश फैलाने और बच्चों में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य वक्ता के रूप में वीरा रुपाली जी नीलाखे,वीरा अंजू जी ढेलड़िया रहे। वीरा दृष्टि चेयर पर्सन निशा सेठिया ने बच्चों को भारतीय गणतंत्र एवं संविधान के बारे में जानकारी दी।
वाइस चेयरपर्सन मीनाक्षी जैन ने भारत माता के प्रति अपने दायित्व के बारे में बताया। सरला जैन एवं शिक्षा संकुल इंचार्ज रंजनबेन सालुंके ने पर्यावरण जन जागरूकता अभियान रैली में सहयोग दिया। 70 बच्चों को कार्यक्रम के पश्चात उपहार वितरित किए गए।राष्ट्रगान एवं पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता के साथ ही कार्यकम का समापन हुआ।