धर्म- समाज

अम्बेडकर जयंती पर दिया विश्व शांति का संदेश

सूरत। बाबासाहब अम्बेडकर जयंती पूरे शहर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाबासाहब के योगदान को याद किया गया। अम्बेडकर जयंती पर वेसू से भी बड़ी संख्या में अनुयायी सूरत स्टेशन विश्व शांति संदेश रैली में पहुंचे थे। दलित समाज के नेता मोतिलाल सालुंके ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने दलित, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारत में संसदीय प्रजातंत्र की नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शहरवासियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों का अनुसरण कर शोषण मुक्त समाज बनाने और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सक्रिय योगदान दें।

मोतिलाल सालुंके ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन काल में समानता के लिए संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन देश के लिए अर्पित कर दिया। संविधान निर्माता के रूप में उनका योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में उनकी महत्ती भूमिका रही। कोरोनाकाल के बाद बाबासाहब अम्बेडकर की जयंती मनाने का मौका मिला है। जिससे लोगों ने नई चेतना नया उत्साह उमंग दिखायी दे रहा है। वेसू से करीबन 2500 लोगों ने विश्व शांति का संदेश रैली में हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button