धर्म- समाज

लिम्बायत के नीलगिरी सर्कल श्री साई बाबा मंदिर पर 1008 से अधिक कन्याओं पूजन किया गया

श्री साई गणेश सेवा ट्रस्ट व भारत-भारती संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

सूरत। नवमी के पावन पर श्री साई गणेश सेवा ट्रस्ट व भारत-भारती संस्था के संयुक्त तत्वावधान में लिम्बायत के नीलगिरी सर्कल श्री साई बाबा मंदिर पर 1008 से अधिक कन्याओं पूजन किया गया। इसके बाद शहर के विविध क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाली नारी शक्ति का सन्मान किया गया। महाआरती के साथ महाप्रसादी व हर कन्याओं को थाली वितरित की गई।

विधि -विधान के साथ किये गए इस कार्यक्रम में नवदुर्गा पूजा की मुख्य यजमान लिम्बायत की विधायक संगीता पाटिल थी। नव दुर्गा के नव रूपो की झांकी व पूजा मंत्रोच्चार के साथ किया गया। नव दुर्गा की पूजा सुरेश मास्टर,सुनील धवन, जिग्नेश पाटिल ,भरत शाह ,डॉ वर्षा आचार्य,प्रोफेसर डॉ अनामिका तलेसरा,गुरुमाता ज्योतिर्मयनंद गिरी ,स्वेता सिंह व संजय बलदानिया समेत अन्य गणमान्य शामिल थे।

कार्यक्रम में डिप्टी मेयर डॉ नरेंद्र पाटिल ,पार्षदों में विक्रम पाटिल,भूषण पाटिल,अल्का पाटिल,कांता वाड़ीलकर शामिल थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश पाटिल ,रुद्रनारायण तिवारी, अतुल साड़ी, यजुवेंद्र दुबे,जयेश भाई, अनिल सोनकुसरे समेत अन्य ट्रस्टी व कार्यकर्तागण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button