सांसद अर्जुनलाल मीणा ने जशवंतगड गढ़ के समीप घटेश्वरी माता के दर्शन कर लगाई धोक
उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) उदयपुर जिले के गोगुन्दा तहसील के जशवंतगड के समीप घटेश्वरी माता के दर्शन कर धोक लगाई।मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। सांसद अर्जुनलाल मीणा सायरा के पलासमा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के पूर्व घटेश्वरी माता के दर्शन किए।मीणा में क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की।भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह था। माता का आशीर्वाद लिया।घटेश्वरी माता स्थित प्रांगण में वृक्षारोपण किया और खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद पलासमा मंदिर पहुंचे वहा पर एक प्रसादी के धार्मिक आयोजन में शरीक हुए।
मीणा ने कार्यक्रम के दौरान लोगो को वैक्सिन लगाने के लिए आग्रह किया।पलासमा मंदिर में आराधना की गई। धोक लगाकर पदमनाथ भगवान से अच्छी बारिश की कामना की।इस अवसर पर गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती,उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली,मंडल अध्यक्ष चन्द्रेश फत्तावत,उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला,गणेश देवड़ा,अशोक जोशी,दुर्गा शंकर,पुष्पेंद्र गमेती,कैलाश वैष्णव,हीरालाल प्रजापत सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।