
सूरत : गणेश विसर्जन पर ऊमरवैश्य समाज सेवा समिति ने श्रद्धालुओं को कराया नाश्ता
डिंडोली के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में की पोहा-खमण की व्यवस्था, समाज के पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
सूरत। गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर श्री ऊमरवैश्य समाज सेवा समिति ट्रस्ट, सूरत शहर की ओर से गणेश भक्तों के लिए डिंडोली स्थित सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में नाश्ता सेवा का आयोजन किया गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए पोहा और खमण की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में गणेश भक्तों ने इस सेवा का लाभ लिया।
समाजसेवा की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सहयोग किया। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से नाश्ता वितरित किया गया।
विभिन्न संस्थाओं ने दिया सहयोग
नाश्ता सेवा आयोजन में श्रद्धा फायर एंड सेफ्टी, सनटैक्स इंजीनियरिंग, शंकर बाघमारे, दिव्यांश कंस्ट्रक्शन, श्री इच्छानाथ सिक्योरिटी सर्विस, जय श्रीराम पूजा भंडार, फायदा बाजार और मंत्रा कंस्ट्रक्शन का विशेष सहयोग रहा।
समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्री ऊमरवैश्य समाज सेवा समिति ट्रस्ट, सूरत के अध्यक्ष हरिकेश उर्फ पप्पू जी, कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार , महिला मोर्चा गुजरात की अध्यक्ष मंजू अशोक, सूरत महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका , क्षेत्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंत्री गणेश , बृजेश, महेश, कमलाशंकर , अशोक (उधना वाले), सोशल मीडिया प्रभारी पवन , ओमप्रकाश (उधना), संतोष (गौरबारी वाले), राजेश (बादशाहपुर वाले), अरविंद उर्फ राजू , शुभम, आनंद, अजीत, हर्षित, शौर्य, अभय, कोषाध्यक्ष संतोष (जामताली वाले), मुरारी उर्फ मन्नू और महेश (चिलबिला वाले) सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।
सहयोगियों का जताया आभार
इस अवसर पर राष्ट्रीय ऊमरवैश्य समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष जी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, सहयोगियों और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवा कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।



