
सूरत के 3,099 बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’, रेलवे स्टेशन पर 200 कुलियों ने देखा कार्यक्रम
कुली एसोसिएशन ने सूरत रेलवे स्टेशन पर किया विशेष आयोजन, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सूरत महानगर के 30 वार्डों में विभिन्न स्थानों पर आयोजन किया गया। शहर के कुल 3,099 बूथों पर विधायक, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड मंत्री, नगरसेवक, बूथ प्रमुख और नागरिक एकत्र हुए तथा प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
सूरत रेलवे स्टेशन पर कुली एसोसिएशन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 200 कुली शामिल हुए और सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ का प्रसारण देखा। कार्यक्रम में सूरत महानगर भाजपा महासचिव करसन गोंडालिया, महासचिव दुर्गाप्रसाद पांडे, पूर्व पीएसपीएपी सदस्य एवं रेलवे बोर्ड से जुड़े छोटूभाई पाटिल, गुजरात प्रदेश संगठन के ‘मन की बात’ साउथ जोन प्रभारी नीरव शाह, ‘मन की बात’ के इंचार्ज-को-इंचार्ज सहित शहर संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह आयोजन कुली एसोसिएशन की ओर से किया गया, जिसमें मनीषभाई ने आयोजन की जिम्मेदारी संभालते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया।
‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों, संस्थाओं और समाज के अलग-अलग वर्गों की उपलब्धियों तथा देश के विकास से जुड़े विषयों पर देशवासियों से संवाद करते हैं। सूरत शहर में भी बड़ी संख्या में नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।



