प्रादेशिक

नवकुंभ संस्था ने शिक्षकों के सम्मान में रखा कवि सम्मेलन

मुंबई। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पिछले सप्ताह से कवि सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है।सोमवार दिनांक 5 सितंबर 2022 को संस्था अध्यक्ष अनिल कुमार राही की अध्यक्षता,सचिव धीरेंद्र कुमार धीर के संयोजन एवं संस्थापक प्रीतम श्रावस्ती के मार्गदर्शन में शिक्षक दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि कवि सम्मेलन में उपस्थित साहित्यकारों में गाजियाबाद से मधुस्वामी,बिहार से गीता द्विवेदी,निवाड़ी से रामनिवास तिवारी,नवी मुंबई से निधि शुक्ला,शाहजहांपुर से मीनाक्षी शर्मा पंकज,चंडीगढ़ से कमलप्रीत सिंह कवंल,देवरिया से सीमा पांडे,सीतापुर से जुबेर वारिस बिसरानी,मुंबई से रमाकांत ओझा लहरी,रायसेन से रिहान पठान,मुंबई से आनंदी सिंह।

छत्तीसगढ़ से बलराम सिंह ठाकुर, लखनऊ से दिवाकर सिंह,कांकेर से ममता राजपूत व मंजू कोशरिया,मोहम्मद सोहेल आलम, मुंबई से पंकज कुमार अमन, फतेहपुर से सीमा मिश्रा,देवरिया से सीमा पांडे,किशनगढ़ से शकुंतला ट्रेलर,जुबेर अहमद,अमेठी से नूतन सिंह,देवरिया से सुनीता सिंह सरोवर,रायबरेली से ममता सिंह एवं लखीमपुर खीरी से राम लखन वर्मा आदि प्रमुख रूप से थे।

सीमा मिश्रा ने संचालन किया और अंत में अनिल कुमार राही ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button