धर्म- समाज

विराट भक्ति सत्संग की तैयारी शुरू, समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी

सूरत। विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल द्वारा संत सुधांशु महाराज के सानिध्य में विराट भक्ति सत्संग का आयोजन 4 से 7 जनवरी तक वेसू स्थित रामलीला मैदान में किया गया है। जिसकी तैयारियों को लेकर मंडल की एक बैठक बाल-आश्रम में आचार्य रामकुमार पाठक के नेतृत्व में हुई। जिसमें मंडल के प्रमुख गोविंद डांगरा, उपप्रमुख पूरणमल सिंघल, योगेश मोदी, महामंत्री डॉ. रजनीकांत दवे, कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष बंसी जोशी, मंत्री राम केवल तिवारी, संगठन मंत्री देवीदास पाटिल, प्रचार मंत्री इंद्रमणि चतुर्वेदी एवं सदस्य गण सीताराम मारू, किरण डोबरिया, बबलू तिवारी, किशोर पाटिल आदि मौजूद रहे।

बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर विविध पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। आचार्य रामकुमार पाठक ने बताया कि महाराज जी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। स्वागत समिति, प्रचार समिति, निवास-आवास समिति का गठन किया गया है।

आगामी 31 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे वेसू स्थित व्हाइट लोटस विद्यालय से सुबह 8.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो विविध मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान पहुंचेगी। तत्पश्चात इसी दिन सुबह 10 से 12 बजे तक रामलीला मैदान में भूमि पूजन किया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी दीक्षित सदस्य महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button