बिजनेस

सैमसंग ने भारत में पहली बार ग्लासेस-फ्री 3D और 4K 240Hz OLED ओडिसी गेमिंग मॉनिटर्स लॉन्च किए

गुरुग्राम, भारत, 11 अप्रैल 2025: सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने आज ओडिसी गेमिंग मॉनिटर्स के 2025 लाइन-अप की उपलब्धता की घोषणा की। इसमें क्रांतिकारी ग्‍लासेस-फ्री ओडिसी 3D, उद्योग का पहला 4K 240Hz ओडिसी ओएलईडी G8, और बेहद शानदार कर्व्‍ड ओडिसी G9 शामिल हैं।

ये मॉनिटर गेमिंग को मजेदार और शानदार बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं, साथ ही ये गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स की जरूरतों को पूरा करते हैं जो बेहतरीन विज़ुअल क्‍वॉलिटी चाहते हैं। नया 27 इंच का ओडिसी 3D (G90XF मॉडल) भारतीय बाजार के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला है, क्योंकि ये बिना चश्मे के 3D गेमिंग का अनोखा अनुभव देता है।

27 इंच और 32 इंच के आकार में उपलब्ध, ओडिसी ओएलईडी G8 (G81SF मॉडल) दुनिया का पहला 4K ओएलईडी मॉनिटर है जिसने 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ उद्योग में एक नया मानक स्थापित किया है। ओडिसी G9 (G91F मॉडल) 49 इंच के डुअल क्‍यूएचडी डिस्प्ले और 1000R कर्व्‍ड स्क्रीन के साथ एक बेजोड़ अल्ट्रा-वाइड अनुभव प्रदान करता है। यह 32:9 या 21:9 गेम खेलते समय उच्च-गुणवत्ता के विज़ुअल्स दिखाता है।

पुनीत सेठी, वाइस प्रेसिडेंट, एंटरप्राइज़ बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, “सैमसंग में, हमारा लक्ष्य है कि सबसे आधुनिक डिस्प्ले टेक्‍नोलॉजी को सभी के लिए आसान बनाया जाए और भारतीय ग्राहकों को दुनिया की बेहतरीन तकनीक दी जाए। ओडिसी 3D, ओडिसी ओएलईडी G8 और ओडिसी G9 मॉनिटर्स की पेशकश के साथ, हम न सिर्फ दुनिया की पहली तकनीक को भारत ला रहे हैं, बल्कि गेमर्स के लिए मजेदार अनुभव, तेज स्‍पीड और शानदार विज़ुअल क्‍वॉलिटी को भी नए स्तर तक पहुंचा रहे हैं।”

ओडिसी 3D: भारत का पहला ग्‍लासेस-फ्री 3D गेमिंग मॉनीटर

एडवांस्‍ड आई-ट्रैकिंग टेक्‍नोलॉजी और व्यू मैपिंग एल्गोरिदम की विशेषता के साथ, यह हाई-डेफिनिशन, आकर्षक 3D विज़ुअल्स प्रदान करता है जो गेम और वीडियो कंटेंट को अधिक जीवंत बनाते हैं। रियलिटी हब ऐप वीडियो कंटेंट का पता लगाता है और इसे 3D में चलाने का विकल्प प्रदानकरता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button