
शालिनी कानोडिया अध्यक्ष, दीपाली सिंघल सचिव बनी
अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
सूरत। अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की वार्षिक सभा का आयोजन गुरुवार को सिटीलाईट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के श्यामकुंज हॉल में दोपहर तीन बजे से किया गया। सभा की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके की गई। इसके पश्चात् महिला शाखा द्वारा गत वर्ष के कार्यों एवं आय-व्यय के बारे में बताया गया।
ट्रस्ट द्वारा महिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे शालिनी कानोडिया को अध्यक्ष, सोनिया गोयल को उपाध्यक्ष, दीपाली सिंघल को सचिव, आरती मित्तल को कोषाध्यक्ष, सरोज अग्रवाल को सह-सचिव तथा सीमा कोकरा को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ट्रस्ट के सचिव राजीव गुप्ता ने निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यो की सराहना करते हुये नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनायें दी।
इस मौके पर नई कार्यकारिणी का स्वागत, सम्मान भी किया गया | सभी ने एक दूसरे को शुभकामनायें एवं बधाई दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के सुभाष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल सहित महिला शाखा की अनेकों सदस्य उपस्थित रहीं।