
धर्म- समाज
“शाम शानदार” कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
सूरत। अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट महिला इकाई द्वारा “शाम शानदार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन बुधवार को दोपहर तीन बजे से डुमस स्थित अग्र-एक्सोटिका में किया गया। आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में सुषमा अग्रवाल एवं अतिथि विशेष के रूप में सुमन गाड़िया उपस्थित रही।
इस मौके पर महिलाओं के लिए म्यूजिकल हाउजी विथ अंताक्षरी का आयोजन किया गया। आयोजन बॉलीवुड थीम पर रखा गया था। आयोजन में महिलाएं थीम के अनुरूप परिधान में उपस्थित रहीं। इकाई द्वारा बेस्ट तीन करेक्टर को पुरस्कार दिया गया। पुरे आयोजन के दौरान करीबन 450 महिलाएं उपस्थित रही।
आयोजन में अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट के अध्यक्ष सीए महेश मित्तल, पवन झुनझुनुवाला, रमेश अग्रवाल सहित महिला इकाई की मेंटर मंजू मित्तल, अध्यक्ष रेखा रूंगटा, प्रियंका अग्रवाल, अंजू केडिया सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।