धर्म- समाज

श्री राम भक्त मंडल सूरत का 1335वां श्री सुन्दर काण्ड पाठ आज वेसू में

श्री राम भक्त मंडल सूरत की ओर से शनिवार 12/02/2022 को रात्रि 8.15 बजे से श्री सुन्दर काण्ड का पाठ मंडल के सीमित सदस्य पूरे विधि-विधान से एवं प्रशासनिक निर्देशानुसार यशपाल खन्ना के सौजन्य से जे-104, नंदनी-3, वीआईपी रोड,वेसू  सूरत पर 1335वां पाठ करेंगे और श्री बालाजी महाराज से सम्पूर्ण मानव जाति के लिए स्वस्थ रहने की मंगल कामना करेंगे।

मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल द्वारा पिछले 25 वर्ष से प्रत्येक शनिवार को एवं विशेष अवसरों पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन धर्म प्रेमी बन्धुओं के निवास एवं प्रतिष्ठान पर किया जाता है,उसी कड़ी में ही यह 1335वां पाठ श्री सालासर बालाजी के श्रंगारित दरबार में आयोजित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button