धर्म- समाज

अग्रवाल महिला मैत्री संघ की बहनों ने दिया सेफ दीपावली मनाने का संदेश

अग्र एग्जॉटिका डुमस रोड पर दीपावली स्नेह मिलन का हुआ आयोजन

सूरत। अग्रवाल महिला मैत्री संघ द्वारा दीपावली का यह पर्व अग्र एग्जॉटिका डुमस रोड पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की अध्यक्षा सविता सिंघानिया व मंत्री वीना बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्य, गीत, संगीत के साथ बहुत ही उत्साह से सदस्य बहनों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका विमल अग्रवाल, शशि डालमिया, उमा जालान, मंजू जालान व रीना गाड़ोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के डिजिटल गेम दीपावली मालामाल की थीम पर खिलाए गये। जिसमें सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सदस्य बहनों ट्रीओ थीम पर तीन-तीन बहनें एक जैसी सज कर आई व कई तरह के गिफ्ट जीते। संस्था की संरक्षिका पदमा तुलस्यान, सुमन अग्रवाल, स्नेह कदमावाला ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जहां बहनों ने उपहारों के साथ-साथ विभिन्न व्यंजनों का भी स्वाद लिया।

दीपावली के गीतों पर सभी में खूब ठुमके लगाए व सभी को सेफ दीपावली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंजू अग्रवाल, सोनल मित्तल, अनुराधा गुप्ता, चारु गोयल, ज्योति पंसारी, आशा पाटोदिया, आशा गुप्ता, बिन्दु अग्रवाल आदि कार्यकारिणी की सभी बहनें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button