सूरत

लिंबायत में दुर्गा माता की प्रतिमा लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर पथराव

लिंबायत में दुर्गा माता की प्रतिमा लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर पथराव युवती सहित चार व्यक्तियों को गंभीर चोट लगने से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया नवरात्रि के आरंभ पहले ही लिंबायत में तनाव की परिस्थिति पैदा हो गई।

माता दुर्गा की प्रतिमा ले जाते समय मंडल पर लिंबायत में पथराव किया गया। इस पथराव में युवती सहित चार व्यक्ति गंभीर घायल होने से भगदड़ मच गई। घायल सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। मामूली बात को लेकर बदमाशों द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किए जाने से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और कोई बड़ी घटना ना घटे इसके लिए पुलिस बंदोबस्त तैनात कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लिंबायत के अंबिका नगर निवासी द्वारा नवरात्रि पर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई थी। इसलिए वे लिंबायत मदनपुरा के पास से दुर्गा माता की प्रतिमा लेकर जा रहे थे, तब किसी युवक की बाइक घुस गई और जिसको लेकर बोलचाल हुई। इस बात को लेकर बाइक चालक के साथ झगड़ा हुआ।

इस दौरान चार से पांच व्यक्ति चाकू और डंडा लेकर आ पहुंचे और मारपीट कर पथराव करने लगे पथराव से इलाके में तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस काफिला घटनास्थल पहुंच गया पथराव में एक युवती सहित चार व्यक्ति घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button