
कांग्रेस के “चलो बूथ की ओर” अभियान को अभूतपूर्व प्रतिसाद: शान खान
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता शान खान ने बताया कि कांग्रेस द्वारा 24, 25, 26 सितंबर को समूचे गुजरात प्रदेश में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत चलो बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान चला गया जिसे लोगों का अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ और समूचे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केवल 3 दिन के भीतर 1.50 करोड़ वचन पत्र घर-घर पहुचाने में सफतला प्राप्त की।
शान खान ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से गुजरात की जनता त्रस्त आ चुकी और लोगों ने अब परिवर्तन का मन बना लिया हैं। गुजरात के लोगों को कांग्रेस का जनहितकारी व जनकल्याणकारी शासन याद आ रहा हैं ऐसे में गुजरात की जनता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं।
कांग्रेस के कार्यक्रमों और अभियानों को लोगों की तरफ से मिल रहा प्रेम यह दर्शाता हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस को प्रचंड विजय प्राप्त होगी।