सूरत

सूरत : सामूहिक विवाह में 45 जोडे़ परिणय – सूत्र में बंधेंगे

डिंडोली में प्रदेश भाजपाध्यक्ष एवं नवसारी सांसद सीआर पाटिल के जन्मदिन पर होगा आयोजन

सूरत शहर के लिंबायत स्थित नवागाम-डिंडोली में महात्मा ज्योतिबा सेवाभावी ट्रस्ट द्वारा 16 मार्च 2024को सर्वधर्म और सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 45 नवयुगल दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। “सर्वधर्म समभाव” को सार्थक बनाने गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सीआर पाटिल के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगरसेवक सुधाकर चौधरी एवं उनकी पत्नी पूर्व नगरसेविका दक्षाबेन सुधाकरभाई चौधरी एवं महात्मा ज्योतिबा सेवाभावी ट्रस्ट संचालित लगातार 18 वर्ष है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष नगरसेवक सुधाकर चौधरी ने बताया कि इस सामूहिक विवाह में हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध और ईसाई धर्म के 45 जोड़े हैं। सामूहिक विवाह समारोह में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एवं नवसारी सांसद सीआर पाटिल, गृह मंत्री हर्ष संघवी, लिंबायत विधायक संगीता पाटिल सहित विधायक, नगरसेवक, सभी समाजों के अध्यक्ष और नेता उपस्थित रहेंगे। इस सामूहिक विवाह में 25 हजार लोगों के शामिल होने की भव्य योजना बनाई गई है। महात्मा ज्योतिबा सेवाभावी ट्रस्ट अब तक सैंकड़ों जोड़ों का विवाह कराकर सुखी जीवन जीने के लिए प्रेरित कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button