सूरत

सूरत : फोस्टा की वार्षिक आम सभा का आयोजन, पेश किया गया लेखा- जोखा

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने व्यापारियों को दिए जल संरक्षण का सुझाव

सूरत शहर के सरसाणा प्लेटिनम हॉल में रविवार, 19 जनवरी 2025 को कपड़ा बाजार की अग्रणी संस्था फोस्टा की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभा में टेक्सटाइल जगत के वरिष्ठ व्यापारियों को “वरिष्ठ वंदना” कार्यक्रम के अंतर्गत शॉल और तिलक के साथ सम्मानित किया गया।

सभा के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने सभी उपस्थित सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए फोस्टा का लेखा- जोखा पेश किया। फोस्टा सचिव गिरीश मित्तल ने फोस्टा के संविधान और सदस्यता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी, जिसमें प्लेटिनम, डायमंड और गोल्ड कैटेगरी की सदस्यता शामिल है।

सह कोषाध्यक्ष सुरेश मोदी ने जुलाई 2023 से दिसंबर 2024 तक के वित्तीय विवरण प्रस्तुत किए और बताया कि फोस्टा के अंतर्गत अब तक 813 सदस्य बन चुके हैं। सभा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने फोस्टा के सदस्यों को जल संरक्षण और सूरत में जल संकट से निपटने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग और बोरवेल सिस्टम को अपनाने का सुझाव दिया।

व्यापारियों के लिए अत्याधुनिक एप्लिकेशन लॉन्च

इस अवसर पर फोस्टा ने अत्याधुनिक एप्लिकेशन लॉन्च किया। एसजीसीसीआई अध्यक्ष विजय मेवावाला और डायरेक्टर तरुण अग्रवाल ने इसे लॉन्च किया। जिसमें व्यापारी रिफरेंस फीचर के जरिए व्यापारिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अध्यक्ष ने पेश किया गया लेखा- जोखा

अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने फोस्टा की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि फोस्टा ने पिछले वर्ष कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें नया संविधान बनाकर उसे रजिस्टर कराना, व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए कमेटियों का गठन, एमएसएमई नियमों में राहत के लिए प्रयास, फायर एनओसी जागरूकता और पुलिस चौकियों का नवीनीकरण शामिल हैं। सूरत कपड़ा बाजार की सुरक्षा के लिए एसआईटी का गठन कराया और व्यापारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाए। इसके अलावा, स्थायी कार्यालय, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और जीएसटी रिफंड जैसी लंबित समस्याओं के समाधान हेतु भी पहल की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button