![](https://bharatmirror.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-09-at-18.34.16-scaled.jpeg)
द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का एचएससी परिणाम 2024 में शानदार प्रदर्शन
सूरत। मार्च और अप्रैल महीने में आयोजित माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज 9 मई को घोषित कर दिए गए हैं। इस साल 12वीं कक्षा के साइंस संकाय और सामान्य संकाय के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने इसमें सफलता हासिल की है।
द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के विज्ञान संकाय के 81 छात्रों में से 6 छात्रों ने ए1 ग्रेड में तथा 21 छात्रों ने ए2 ग्रेड में स्थान प्राप्त किया। साथ ही 14 छात्रों ने गुजकैट परीक्षा में 100 से अधिक अंक प्राप्त किये। सामान्य संकाय में 100 प्रतिशत हासिल कर रांदेर और अडाजण क्षेत्र में अद्भूत सफलता प्राप्त की। 6 छात्रों को ए 1 ग्रेड और 18 छात्रों ने ए 2 ग्रेड हासिल कर स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया। स्कूल के 100 से अधिक छात्रों ने बी1 एवं बी2 ग्रेड प्राप्त कर स्कूल को शिक्षण संस्थानों में प्रमुख स्थान दिलाया है।
स्कूल के प्रबंध निदेशक किशन मांगुकिया एवं आचार्य डॉ. विरल एम. नाणावटी ने इन छात्रों को पुष्प देकर एवं मिठाई खिलाकर इस कामना के साथ अभिनंदन किया कि ये छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सर्विस, एमबीए, सी.ए., सी.एस. जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ें।