प्रादेशिक

गोगुन्दा में नही थम रही है चोरी की वारदात, चोरों ने चार सुने मकान को बनाया निशाना

उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर के गोगुन्दा में चोरी की वारदात थमने का नाम नही ले रही है। पूर्व में गोगुन्दा मुख्य बाजार में चोरी की घटनाओं के बाद बीती रात हथियार धारी गैंग ने बारी बारी से चार मकानों को निशाना बनाया। सुने मकानों के ताले तोड़कर आराम से घर मे हाथ साफ किया। बीती रात चोरों ने एक के बाद एक घर मे घुसकर समान बिखेर कर नगदी और कीमती सामान चुरा ले गए। जबकि मकान मालिक घर पर नही रहने से चोरो को आराम से चोरी करने का मौका मिल गया। रात को अज्ञात चोरों ने चार मकान को टारगेट बनाया है। लोगो ने हथियार धारी गैंग के बारह बदमाशो को देखा था। उनके पास हथियार थे। मोहल्ले में ललित पिता मोहन सुथार के मकान में करीब 25 फीट की दीवार फांद कर चोर घर मे घुसे। ऊपर लोहे के जंगले को तोड़कर अंदर गए और हाथ साफ किया। दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर जाकर अलमारी को तोड़ा और उसमें रखा माल समान चुरा लिया।

वही पास में ही अमराराम सुथार का मकान है। उस मकान में ताला तोड़कर सभी सामान को तीतर बितर कर कीमती सामान चुरा लिया। घर मे अलमारी रखी थी। उसको बदमाशो ने तोड़कर अंदर से सामान चोरी किया। गोगुन्दा के भोई मोहल्ले में वेणीराम भोई और रामचन्द भोई के मकान में माल समान चुराया। मोहल्ले वासियो ने बताया कि करीब एक डजन चोर गैंग के पास हथियार थे। हथियार धारी चोर गैंग को देखकर मोहल्लेवासी भय से कांप रहे थे। उसके बाद गोगुन्दा थाना में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचने के पूर्व ही चोर गैंग भाग गई।

गोगुन्दा पुलिस ने देर रात तक चोरो की तलाश ने जुटी रही, लेकिन वो बदमाश भाग छुटे। सुबह उस वक्त चोरी का पता चला जब पड़ोसियों ने मकानों के ताले टूटे देखे। गोगुन्दा में चोरी की वारदात को लेकर हड़कम्प मच गया। टॉक ऑफ टाउन बनी चोरी की घटना से ग्रामीण एकत्रित हो गए। चोरी की वारदात के बाद पड़ोसियों ने मकान मालिकों को अपने घर मे चोरी की सूचना दी। पड़ोसियो ने मकान के अंदर जाकर देखा तो आलमारी आदि के ताले टूटे हुए थे। सामान और कपड़े बिखरे हुए थे। चोरो ने जमकर उत्पात मचाया। जबकि आधी रात के बाद चोरी होने का अनुमान है। उस दौरान लोग गहरी नींद में थे।

लोगो की सूचना पर गोगुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। गोगुन्दा एएसआई हेमराज गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलते ही गोगुन्दा पुलिस टीम पहुँच गई। लोग कहते थे कि हमने दो चोर देखा,कोई चार तो कोई पन्द्रह चोर देखे जाने की बात कर रहे है। विश्वास नही कर सकते। बाकि हमने जाकर देखा तो एक भी ताला टूटा नही मिला था। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। किस घर से कितनी चोरी हुई है। इसका पता मकान मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button