धर्म- समाज

विक्रम सिंह शेखावत की छठी मासिक पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, बच्चों के साथ मनाई भोजन प्रसादी

सूरत।  विक्रम सिंह शेखावत की छठी मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर टीम विक्रम द्वारा पुणी हलपती आश्रम विद्यालय, पुनि गाँव, पलसाना में सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों एवं उपस्थित टीम विक्रम के सदस्यों द्वारा प्रार्थना और दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई।

इसके बाद टीम विक्रम के सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों को पेन एवं ज्योमेट्री का सामान भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बच्चों को विक्रम जी के सेवा, मानवता और सामाजिक समानता के विचारों से अवगत कराया गया। बच्चों को बताया गया कि विक्रम जी का सपना था कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक जरूरतमंद बंधु को उचित स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलें। देश भिखारी मुक्त बने तथा समाज में हर व्यक्ति के लिए समानता, सम्मान और संवेदना का भाव हो। इन उद्देश्यों को लेकर उन्होंने जीवनभर समाजसेवा को प्राथमिकता दी और निरंतर प्रयास करते रहे।

कार्यक्रम के अंत में टीम विक्रम के सदस्यों ने विद्यालय के सभी बच्चों के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की और बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताकर कार्यक्रम का समापन किया।

टीम विक्रम के सदस्यों ने कहा कि विक्रम जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संस्कार और सेवा का संकल्प आज भी जीवंत है। उनकी स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि उनके सेवा कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाया जाए तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम में अनिल जैन, अरविंद पारीक, अशोक सारस्वत, बनवारी पारीक, बनवारी शर्मा, बलवीर पिलानिया, चैनसुख वैष्णोई, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, गिरधारी राजपुरोहित, हरिओम स्वामी, किशन सिंह झाला, कमल शर्मा, मनोज वैष्णव, राजेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा, रामावतार पारीक, रमेश बोहरा, शिव प्रजापति, वीरेंद्र राजावत एवं विनोद सारस्वत सहित टीम विक्रम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button