सूरत

अयोध्या में सूरत के वस्त्र कारोबारियों ने सजाया ‘वस्त्र उत्सव-2026’

बृजभूषण शरण सिंह ने किया साड़ी एग्जिबिशन का भव्य शुभारंभ, व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

अयोध्या/ सूरत। डीटी ट्रेंड्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्रुप ऑफ दिनेश टेक्सटाइल्स, सूरत की ओर से अयोध्या में ‘वस्त्र उत्सव-2026’ साड़ी एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। सावर्थिया सेवा सदन, अयोध्या में 7 सितंबर को सुबह 11 बजे आयोजित प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ सांसद एवं भारतीय राजनीतिज्ञ बृजभूषण शरण सिंह के कर-कमलों से हुआ।

कार्यक्रम में व्यापारियों एवं विजय सिंह सहित अन्य व्यापारिक प्रतिनिधियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के मेहनौन, गोंडा के विधायक विनय कुमार द्विवेदी, नाका हनुमानगढ़ी, श्रीधाम अयोध्या के परम पूज्य श्री राम दास जी महाराज तथा कामरेज, सूरत के पूर्व विधायक वी.डी. झालवाड़िया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का व्यापारियों की ओर से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों और वस्त्र उद्योग से जुड़े लोगों ने आयोजन में सहभागिता की और हर्षोल्लास के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

स्थानीय कारोबार को मिलेगा व्यापक बाजार

दिनेश पांडे ने कहा कि ‘अयोध्या वस्त्र उत्सव-2026’ जैसे आयोजन केवल व्यापार और प्रदर्शनी तक सीमित नहीं हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों, उद्यमियों और वस्त्र उद्योग से जुड़े लोगों को एक मजबूत मंच प्रदान करते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ नए रोजगार के अवसर पैदा करने और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है।

सूरत के वस्त्र उद्योग और अयोध्या के बढ़ते बाजार के बीच ऐसे आयोजनों को व्यापारिक संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button