सूरत

पेड़ मेन बसंत खैतान लोगों में फैला रहे पर्यावरण संबंधी जागरूकता

पिछले कई वर्षों से वे हरित अभियान से जुड़ें हुए है

सूरत। विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों में पर्यावरण संबंधित जागरूकता फैलाने प्रयास पेड़ मेन बसंत खैतान ने किया। पिछले कई वर्षों से वे हरित अभियान से जुड़ें हुए है। इसी कड़ी में उन्होंने एयरपोर्ट के सामने जैन मंदिर में आचार्य विद्यासागर श्राविका संगठन, महावीर जन सेवा मिशन के साथ पौधारोपण किया। जैन समाज की मीनाक्षी जैन, स्मृति जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेड़ मेन बसंत खैतान थे।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि दिनों दिन धरती का पारा बढ़ता जा रहा है। पेड़ों की कटाई हो रही है। जंगल खत्म हो रहे हैं, उनके स्थान पर सिमेन्ट कंकरीट के जंगल बन रहे हैं। इसे देखते हुए हमे पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। हम अपने बच्चों में बचपन से अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प ले। तभी पर्यावरण की रक्षा हम सभी कर पायेंगे।

इस अवसर पर काफ़ी संख्या में मातृ शक्ति, छोटे बच्चों के साथ 21 अशोक और 4 नीम के पौधे अपने हाथों से गड्डे खोद कर पौधारोपण किया। गौरतलब है की पिछले कई वर्षों से बसंत खैतान पौधरोपण के कार्यक्रम सूरत शहर में अलग-अलग स्थानो स्कूल, कॉलेज, गौशालाओ, सूरत एयरपोर्ट, कोसमाडा तालाब, विभिन्न सोसाइटीयों में करते आ रहे हैं। अभी तक करीब 10000 पौधे नि:शुल्क लगा चुके हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button