धर्म- समाज

श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल मुंबई का 109 वां स्थापना दिवस संपन्न

मुंबई। श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का 109 वां स्थापना दिवस एवं बोहनी कार्यक्रम दिनांक एक जनवरी ,2023 को सकल नारायण शर्मा सभागार , मालाड (पूर्व) में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुवात संस्कृत के मंत्र उच्चारण से हुई। संस्था के संयुक्त मंत्री एवं प्रबंध ट्रस्टी सुभाष चंद्र उपाध्याय ने अतिथियों का परिचय दिया और शाल, पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस वर्ष के बोहनीकर्ता विनोद जगदीश प्रसाद मिश्र ने एक लाख एक हजार की धन राशि देकर बोहनी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शारदा प्रसाद शर्मा की अनुपस्थिति में संस्था के उपाध्यक्ष कौशल कुमार तिवारी ने की। भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने संस्था के बारे मे कहा 109 वर्ष तक संस्था चलाना एक तपस्या है। विद्या सबसे बड़ा धन है। आज का समय संस्कार का है, संस्कृति का है। संस्था के साथ खड़े होने का अर्थ है भारतीयता के साथ खड़े होना। संस्कृति के साथ, और संस्कृत के साथ खड़े होना। शिवसेना प्रवक्ता उद्धव गुट आनंद दुबे ने कहा कि इतनी पुरानी संस्था के साथ जुड़ना गौरव की बात है। सभी लोगों को संस्था का सहयोग करना चाहिए। मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह ने कहा समाज के युवा लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए। जिन्होंने आज बोहनी किया है वह संस्था के लिए बड़े शुभ है। उनके पिता स्व जगदीश प्रसाद मिश्र के सामाजिक कार्यों के योगदान का उल्लेख किया।

राकेश उपाध्याय महाविद्यालयों के प्रबंधक , ने संस्था की गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री यज्ञ नारयण दुबे (संस्थापक – हिन्द सेवा परिषद), डा. राधेश्याम तिवारी (संस्थापक भारतीय सद्विचार मंच), मुकेश पाण्डेय (एडवोकेट, मुम्बई हाईकोर्ट), दिनेश चन्द्र उपाध्याय (पूर्व जनरल मैनेजर, हिना मोटर्स टोयोटो ग्रुप), डा. शिवधनी पाण्डेय (पूर्व शिक्षा निरीक्षक, म.न.पा.) ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध पांडेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button