प्रादेशिक

जौनपुर : कांवरियों के संग खुटहन पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

जौनपुर। आजादी के 75वें वर्ष पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में आज खुटहन थाना अंतर्गत स्थित रामनगर बाजार में कावरियों के संग पुलिसकर्मियों ने भी तिरंगा लहराते हुए लोगों को देश भक्ति का संदेश दिया।

कांवरियों के साथ खुटहन थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव, उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय ओझा, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर सिंह, कांस्टेबल अखिलेश यादव, राजेंद्र प्रसाद के साथ अनेक पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

कांवरियों की तरफ से समाजसेवी दयाशंकर तिवारी, महेंद्र सेठ, राधे कृष्ण तिवारी,सुनील निषाद, सुग्रीव निषाद ,जवाहर निषाद ,अंबुज दुबे ,महेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह समेत अनेक लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देशभक्ति की अलख जगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button