
सूरत : उकाई डैम से 2 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा जाएगा
उकाई डैम के ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण हथनूर में से बुधवार रात 2:00 बजे से गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक 2. 30 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।पानी की लगातार उकाई डैम में आवक हो रही है। हथनूर के साथ प्रकाशा, गिरना, सारंगखेड़ा से भी पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण अगले 48 घंटे में उकाई डैम में 1000 एमसीएम से 1200 एमसीएम पानी आने की संभावना सेंट्रल वाटर कमीशन ने व्यक्त की है।
अगले 48 घंटे में प्रति सेकंड दो से ढाई लाख क्यूसेक पानी की आय होने की संभावना है। बड़ी मात्रा में पानी की आय होने की संभावना होने से पानी की इनपुट और आउट पुट लगातार मॉनिटरिंग करके पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अगले दो दिनों में उकाई डैम का जलस्तर 2 फीट बढ़ने की संभावना है।
उकाई डैम से लगातार दो दिनों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार के दिन भी डैम में से 1. 74 लाख क्यूसेक से लेकर 1. 81 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी सूरत तापी नदी में पहुंचने से तापी नदी लबालब हो गई। गुरुवार के दिन उकाई से छोड़ा गया। पानी के आंकड़े पर नजर डाले तो सुबह 6:00 बजे डैम में 1. 45 लाख क्यूसेक पानी आ रहा था। जिसमें दोपहर 12:00 बजे तक गिरावट की गई।
हालांकि दोपहर 2:00 बजे अचानक पानी की बढ़कर 1.81क्यूसेक हो गई जो शाम 6:00 बजे तक अविरत रही। शाम 6:00 बजे डैम में पाने की आय 1,18,580 और आउटपुट 1,81,580 क्यूसेक दर्ज हुआ, वही पानी का जलस्तर 334.50 दर्ज हुआ। पानी की आय के सामने ज्यादा पानी छोड़े जाने से जलस्तर 334.93 फिट से घटकर शाम को 334.50 फिट हो गया।