
आश्चर्य: बकरी को पैदा हुआ इंसान के चेहरे वाला बच्चा!
अपने देश में आए दिन आश्चर्यचकित करने वाली घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना तापी सोनगढ़ के सेल्टीपाडा गांव में बुधवार सुबह सामने आयी। यहां एक बकरी को इंसान के जैसा चेहरे वाला बच्चा हुआ। इस बच्चे की खासियत यह है कि बच्चा आधा बकरी और आधा इंसान के जैसा दिख रहा था। लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हो गए और आसपास के गांव में खबर फैलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। कुछ लोगों ने तो बच्चे की पूजा विधि भी करना शुरू कर दिया था।
सेल्टीपाडा गांव में रहने वाले सातकाशी मोहल्ला के अजीत कांतिलाल वसावा पशुपालन करते हैं। उनके यहां तीन बकरियां हैं। एक बकरी ने बुधवार को एक बच्चे को जन्म दिया था। बकरी को बच्चा होने के साथ ही छोटे बच्चे की तरह जोर से रोने लगा। बकरी के बच्चे का चेहरा इंसान जैसा देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। कई लोग इसे दैविक चमत्कार मान रहे थे और कुछ लोग इसे अशुभ मान रहे थे हालांकि इस बारे में डॉक्टरों को बताया जाए इससे पहले ही बकरी के बच्चे की मौत हो गई।
इस बकरी के बच्चे के कान तथा पांव ही बकरी के जैसे थे बाकी का पूरा शरीर इंसानों की तरह दिख रहा था। इस बारे में सोनगढ के पशु चिकित्सक वीके परमार ने बताया कि जिनेटिकली समस्या के चलते ऐसी घटना होती रहती है। हजारों लाखों में से एक ऐसा मामला होता है।