Uncategorized

शिवसेना के उत्तर भारतीय नेताओं से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल परब

मुंबई। मुंबई में उत्तर भारतीय समाज का महत्वपूर्ण स्थान है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक पार्टियां उत्तर भारतीय मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में जुटी है। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री तथा शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के विधायक एडवोकेट अनिल परब  नाहर स्टेट राम मंदिर गोरेगांव पश्चिम स्थित शिवसेना संगठक और उत्तर भारतीय एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह के कार्यालय में पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने उत्तर भारतीय समाज के साथ मिलकर काम करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। ठाकुर मनोज सिंह ने उत्तर भारतीय समाज और शिवसेना पदाधिकारियों की तरफ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर शिवसेना संघटक और उत्तर भारतीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तिवारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव, मुंबई प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा , उत्तर पश्चिम मुंबई जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, वॉर्ड अध्यक्ष 58 अभय प्रताप यादव समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button