शिक्षा-रोजगार

नव वर्ष नव संकल्प विषय पर काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन संपन्न

डॉ मंजू लोढ़ा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

मुंबई। अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई संस्था के सौजन्य से दिनांक 5 जनवरी 2023 को नव वर्ष नव संकल्प विषय पर काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन बहुत ही सफल व सराहनीय रहा। इस आयोजन में कार्यक्रम अध्यक्ष की भूमिका में मुंबई की लोकप्रिय कवयित्री,मोटिवेशनल स्पीकर डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा मौजूद रही। मुख्य अतिथि की भूमिका में दुबई की लोकप्रिय कवयित्री, कथाकार एवं मंच संचालिका अनु बाफना मौजूद रही।विशिष्ट अतिथि द्वय की भूमिका में लखीमपुर खीरी के लोकप्रिय कवि,समाजसेवी एवं संचालक गोविन्द गुप्ता एवं सतना मध्य प्रदेश की लोकप्रिय कवयित्री एवं टीवी फेम कवयित्री और लेखिका प्राची मिश्रा और अन्य कवि के रूप में मुंबई की लोकप्रिय कवयित्री एवं स्पीकर यशवी लोढ़ा शामिल हुई।

कार्यक्रम का संचालन विकास मिश्र “सागर” ने किया। कार्यक्रम का आगाज अनु बाफना के द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुआ।तत्पश्चात प्राची मिश्रा ने अपनी लाजवाब प्रस्तुति दी जिसे सभी ने खूब पसंद किया।प्राची की रचना और स्वर दोनों लाजवाब थे।गोविंद गुप्ता ने अपनी लाजवाब प्रस्तुति दी जिसे खूब पसंद किया गया।दुबई की लोकप्रिय कवयित्री अनु बाफना जी की प्रस्तुति शानदार रही जिसे सभी ने खूब पसंद किया। अनु बाफना जी की रचनाओं को सभी ने खूब पसंद किया। यशवी लोढ़ा ने एक अपनी लाजवाब कविता सुनाई जिसे सभी ने खूब सराहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपनी शानदार प्रस्तुति के साथ अपना अध्यक्षीय उद्बोधन भी दिया।और सभी को एक संकल्प लेने के बारे में भी निवेदन किया।विकास मिश्र सागर ने अपने सुंदर संचालन से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। सभी सम्मानित कवियों ने अपनी लाजवाब प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया। अखिल संस्था के संस्थापक प्रो अंजनी द्विवेदी अनमोल ने बताया कि 1500 से अधिक कमेंट्स और लगातार एक घंटे तक 30 से अधिक श्रोताओं, दर्शकों की पावन उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की उपाध्यक्षा ममता बारोट ,खुशी झा , प्रो अंजनी द्विवेदी ,निर्भय झा निर्वाण जी,गिरधारी खंडेलवाल जी,डॉ संगीता राज ,अंजली श्रीवास्तव , प्रशासनिक अधिकारी रेखा सिंह सिसोदिया “स्निग्ध” , डॉ मोहन सिंह कुशवाहा,सोहनलाल शर्मा प्रेम ,प्रदीप चौहान ,आराधना सिंह अनु,डॉ कुमार वर्मा,गिरजा शंकर मिश्र सर ,राजीव मिश्र,इंद्रा खिमेसरा ,शिवांगी सिंह आदि पदाधिकारी व श्रोता मौजूद रहे। प्रो अंजनी द्विवेदी अनमोल जी ने सभी आमंत्रित सम्मानित कवियों,दर्शकों और श्रोताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया। अंत में विकास “सागर” जी ने पटल से जुड़ने वाले सभी अतिथियों व कवियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस तरह से पटल पर पुनः एक शानदार काव्य संध्या व विचार गोष्ठी का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button