
ममता हुई शर्मसार: 2 साल के मासूम संक्रमित बच्चे को अस्पताल छोडक़र भागे माता-पिता
रांची, कोरोना ने कई रिश्तों की पोल खोल दी है। इस संकट की घड़ी में हम जिन्हें अपना समझते थे, वहीं पराया जैसा व्यवहार कर रहे है। कोई लडक़ा पिता का शव लेने से इंकार कर रहा है तो कोई बेटी इससे दूर भाग रही है। परिजन भी मुंह फेर रहे हैं। इस बीच झारखंड में मानवता और ममता को शर्मसार करने की वाली घटना सामने आयी है।
झारखंड में 8 साल के मासूम बिट्टू नाम के बच्चे को बुखार आने पर उसके माता-पिता ने रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था। बच्चे का कोरोना रिपोर्ट किए जाने पर वह पॉजिटिव आया। संक्रमित बच्चे का डॉक्टरों ने इलाज भी शुरू कर दिया। हालांकि डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद बिट्टू को नहीं बचा पाए। लेकिन इससे भी ज्यादा दु:खद बात यह थी कि मरने से पहले वह रिश्तों की जंग हार गया था। पत्थर दिल मा-बाप अपने मृत बेटे को रिम्स अस्पताल में छोडक़र फरार हो गए थे।
हालांकि बिट्टू की अंतिम विदाई अनाथ के तौरपर नहीं हुई। उसके अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारी रिम्स के वार्ड बॉय रोहित ने उठाई। बच्चे को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि जन्मदाता माता-पिता ही विपरित परिस्थिति में छोडक़र चले जाएंगे। सही में कोरोना वायरस का असर केवल लोगों के स्वास्थ्य पर ही नहीं लोगों के मन और भावनाओं पर भी हो रहा है।