
गोगुन्दा में वैक्सीनेशन के लिए प्रयासरत प्रशासनिक अधिकारियों से सजग हुए ग्रामीण
उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) उदयपुर जिले के गोगुन्दा तहसील ने टीकाकरण को लेकर शुरू में लोगो में टीके को लेकर भ्रांतिया थी। गोगुन्दा मुख्यालय में जिला कलेक्टर चेतनराम देवड़ा का दौरा हुआ,जिसमें अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर उत्साहवर्धन किया। गोगुन्दा चिकित्सा अधिकारी ओपी रायपुरिया व विकास अधिकारी जितेंदसिह राजावत ने टीकाकरण महा अभियान में वैक्सीनेशन केंद्रों पर पैनी नजर रखी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ज्यादा घातक होने की जानकारी देते हुए लोगो को जागॄत किया। अब ग्रामीण तेजी से टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुँच रहे है। अधिकारियों की सजगता का ही परिणाम है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण केंद्रों पर पहुँच कर टीका लगवा रहे है।
गोगुन्दा तहसील के गांवों ने टीकाकरण अभियान जोरो से चल रहा है। पुनावली में टीकाकरण के तहत लोगो में उमंग देखी गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनावली की प्रधानाध्यापक पुष्पा सालवी ने बताया कि 141 लोगों को टिका लगाया गया। जसवंतगढ़ में आज वैक्सिनेशन शिविर लगाया गया । कोरोना महामारी के पांव पसारने जे बाद लोगो को टिका का इंतजार था, लेकिन अफवाहो के कारण गलत संदेश पहुंचा। अब ग्रामीणों में टीके को लेकर उत्साह है। टीकाकरण के लिए कोई अड़चन नही है। अब आदिवासी क्षेत्र से लोगों को आवागमन बढ़ा है।
लोगों के जेहन में कोई गीले शिकवे नही है। टी के की अहमियत उस समय पता लगेगी। जब व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे है और उसके शरीर पर कोई वितरित प्रभाव नही हो रहा है। टीका हर वर्ग और हर उम्र के लोगो के लिए आवश्यक है। तहसील के गांवों में टीकाकरण अभियान में ग्रामीण सहयोग प्रदान करे। लोगो को घर से बुलाकर केंद्र तक लाया जाए। सीनियर सिटीजन को अभियान में सहयोग देना है। टीकाकरण जीवन मे बहुत आवश्यक है। जान है तो जहांन है वाली कहावत याद रखना है। सबको अभियान में जोडऩा है।