
शिव शक्ति मार्केट में हुई त्रासदी के चलते राजस्थान युवा संघ द्वारा आयोजित फागोत्सव रद्द
संघ के कार्यकर्ताओ ने शिव शक्ति मार्केट रिलीफ फण्ड के लिए व्यक्तिगत 5 लाख की राशि इकट्ठी की
सूरत। राजस्थान युवा संघ कार्यकर्ताओं, शिव शक्ति मार्केट के व्यापारियों और सिरोही-जालौर के सांसद लुम्बाराम चौधरी की उपास्थितो में बैठक हुई जिसमें व्यापारियों ने उनको हुए नुकसान व समस्याओं को साझा किया।
संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत में सभी व्यापारियों को ढाढ़स बंधाया और कहा की मुसीबत की इस घड़ी में संघ तन मन , धन से आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है तथा पीड़ित व्यापारियों की राहत व समस्याओं की निराकरण के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों व सांसद सी आर पाटिल व विधायिका संगीता पाटिल से बात करके उनकी सभी समस्याओं के समाधान का प्रयत्न किया जाएगा।
व्यापारियों ने उनकी बंद दुकान में चोरी होने की आशंका बतायी , जिसको तुरंत प्रशासन को अवगत कराया गया और प्रशासन ने व्यवस्था चुस्त होने का आश्वासन दिया।
इसके बाद कार्यकर्ता ने सर्व सहमति से फागोत्सव कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया और राजस्थान स्थापना दिवस को समाज को संगठित करने के उद्देश्य से मनाये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसमें व्यापारियों को फायर से लेकर रखने वाली सावधानियों को लेकर भी एक जागरूकता कार्यक्रम रखने की बात हुई।