सूरत

प्रधानमंत्री के सूरत दौरे के कारण 7 को बीआरटीएस के 8 और सिटीबस के 22 रूट रहेंगे बंद

इस दौरान अन्य रूटों पर बस सेवा आम दिनों की तरह शुरू रहेगी

सूरत शहर के लिंबायत क्षेत्र के नीलगिरी ग्राउंड पर 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का असर शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा पर भी होगा। इस दिन बीआरटीएस के 8 और सिटीबस के 22 रूटों पर बस सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

महानगर पालिका प्रशासन के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूरत दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग की ओर से कुछ रूटों पर सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद रखने का आदेश दिया गया है। आदेशानुसार 7 मार्च को सुबह से ही बीआरटीएस के आठ और सिटी बस के 22 रूट पर बसों का परिचालन बंद रखने का निर्णय किया है। इस दौरान अन्य रूटों पर बस सेवा आम दिनों की तरह शुरू रहेगी।

बीआरटीएस के यह रूट रहेंगे बंद

– रूट नंबर 11 – उधना – सचिन जीआईडीसी
– रूट नंबर 12 – ओएनजीसी – सारथना नेचर पार्क
– रूट नंबर 14 – ओएनजीसी कॉलोनी – कोसाड आवास
– रूट नंबर – 15 अलथान डिपो – अलथान डिपो (क्लॉकवाइज)
– रूट नंबर – 16 कोसाड डिपो – सचिन जीआईडीसी
– रूट नंबर 20 खरवर नगर – कोसाड
– रूट नंबर 21 जहांगीरपुरा कम्यूनिटी हॉल – अलथान डिपो
– रूट नंबर 23 – कामरेज टर्मिनल – सचिन रेलवे स्टेशन

सिटीबस सेवा के यह रूट रहेंगे बंद

– रूट नम्बर 1- अड़ाजन जीएसआरटीसी लूप (क्लॉकवाइज़)
– रूट नंबर – अड़ाजन जीएसआरटीसी (एंटी क्लॉकवाइज)
– रूट नंबर 106आर – अभाव गांव – रेलवे स्टेशन (वाया रिंग रोड)
– रूट नंबर 116बीआर – रेलवे स्टेशन – खजोद गांव (वाया भीमराड गांव)
– रूट नंबर 116आर – रेलवे स्टेशन – खजोद गांव (वाया रिंग रोड)
– रूट नंबर 126आर – वीएनएसजीयू – रेलवे स्टेशन
– रूट नंबर 136 एयरपोर्ट – रेलवे स्टेशन
– रूट नंबर 146 रेलवे स्टेशन – गेल इंडिया लिमिटेड
– रूट नंबर 153आर उमरा गांव – कापोदरा (वाया रिंग रोड)
– रूट नंबर 204 चौक टर्मिनल – राज एम्पायर गोडादरा
– रूट नंबर 206 चौक टर्मिनल – पीठावाला कॉलेज
– रूट नंबर 216बी चौक टर्मिनल – भीमपोर
– रूट नंबर 216के चौक टर्मिनल – कादी फलिया डुमस
– रूट नंबर 226जे कोसाड – वीएनएसजीयु
– रूट नंबर 254 कतारगाम – लिंबायत
– रूट नंबर 302 खरवर नगर – डभोली
– रूट नंबर 302वी खरवर नगर – वेड गांव
– रूट नंबर 305 खरवर नगर – उन इंडस्ट्रियल एस्टेट
– रूट नंबर 315 खरवर नगर – भेस्तान गार्डन
– रूट नंबर 315बी खरवर नगर – भेस्तान गार्डन (वाया बमरोली)
– रूट नंबर 315जी खरवर नगर – भेस्तान गार्डन (वाया गोवालक)
– रूट नंबर 403 लिंबायत वार्ड ऑफिस – संकल्प रेजिडेंसी
– रूट नंबर 413 नीलगिरी सर्कल – सरथाना नेचर पार्क
– रूट नंबर 504एस अमेजिया – भेस्तान (वाया सुमन केशव)
– रूट नंबर 504 अमेजिया – भेस्तान
– रूट नंबर 506 डिंडोली – यूनिवर्सिटी
– रूट नंबर 506डी देलाडवा – वेसु
– रूट नंबर 706 इस्कॉन सर्कल – यूनिवर्सिटी
– रूट नंबर 716 गेल कॉलोनी – जहांगीरपुरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button