बिजनेससूरत

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने एक नवीन, टिकाऊ और ट्रेसेबल विस्कोस फिलामेंट यार्न “Raysileco” लॉन्च किया

कंपनी के सेल्युलोसिक फैशन यार्न बिजनेस द्वारा प्रस्तुत, 'Raysileco' वास्तव में, मजबूत पर्यावरणीय स्थिरता और एडवांस ट्रेसेबिलिटी तकनीक के साथ नवीनता की भावना का प्रतीक है

सूरत, गुजरात: 1 अगस्त, 2025 : आदित्य बिरला समूह की जानी-मानी प्रमुख कंपनी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने अपने विश्वसनीय रेसिल ब्रांड के अंतर्गत, एक नया उत्पाद “Raysileco” लॉन्च किया है। कंपनी के सेल्युलोसिक फैशन यार्न बिजनेस द्वारा प्रस्तुत इस परिवर्तनकारी उत्पाद में टिकाऊ विस्कोस फिलामेंट यार्न (VFY) शामिल है। इस नए उत्पाद की उत्पादन-प्रक्रिया पारदर्शी है और इसके स्रोत और गुणवत्ता नियंत्रण की संपूर्ण जानकारी सरलता से प्राप्त की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि, ‘Raysileco’ लकड़ी के पल्प(गूदे) से बनाया जाता है और इसे प्रमाणित, स्थायी रूप से प्रबंधित जंगलों से ज़िम्मेदारी से प्राप्त किया जाता है। यह उत्पाद पर्यावरण संरक्षण का पूर्ण समर्थन करता है और आपूर्ति श्रृंखला में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।

दी सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा गुजरात के टेक्सटाइल हब के रूप में विख्यात सूरत में 1 से 3 अगस्त के दौरान आयोजित, ‘यार्न एक्सपो’ के 7वें संस्करण में कंपनी के इस नए ब्रांड का अनावरण किया गया।

इस लॉन्च के अवसर पर सेल्युलोसिक फैशन यार्न बिजनेस के सीईओ, श्री सत्यकी घोष ने कहा कि, “Raysileco, मजबूत पर्यावरणीय स्थिरता और एडवांस ट्रेसेबिलिटी तकनीक के साथ नवीनता की भावना का प्रतीक है। यह लॉन्च, गतिशील बाजार की जरूरतों के साथ विकसित होने और उमदा परिणाम, जिम्मेदारी और विश्वास के साथ बेहतर मूल्य प्रदान करने की हमारी महत्वाकांक्षा दर्शाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “यह उत्पाद, पर्यावरणीय स्थिरता और संपूर्ण ट्रेसेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। साथ ही, यह हमारे मूल्य श्रृंखला के भागीदारों को उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रत्येक फिलामेंट का परीक्षण करने और उस पर भरोसा करने का विश्वास भी प्रदान करता है।”

Raysileco, उत्पाद ने आणविक-स्तर और तकनीक-सक्षम ट्रेसेबिलिटी को सीधे यार्न में समाहित करके यार्न उत्पादन में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह इनोवेशन, उत्पाद की पूरी यात्रा में संपूर्ण विजिबिलिटी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह मूल्य श्रृंखला के भागीदारों को यार्न उत्पादन से लेकर खुदरा बिक्री तक निर्बाध, सत्यापन योग्य ट्रेसेबिलिटी प्रदान करता है।

Raysileco की मुख्य विशेषता यह है कि, यह भौतिक और डिजिटल ट्रेसेबिलिटी तकनीक को एकीकृत करता है, जिससे हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। वर्तमान युग में, फैशन उद्योग में पारदर्शिता की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अनुरूप, Raysileco ब्रांडों और भागीदारों को पूरी आपूर्ति श्रृंखला में उत्पादों को प्रमाणित करने और ज़िम्मेदार सोर्सिंग को सत्यापित करने में सक्षम बनाता है।

महाराष्ट्र के कल्याण और गुजरात के वेरावल में ग्रासिम के रणनीतिक रूप से स्थित संयंत्रों में निर्मित, Raysileco वास्तव में स्मार्ट, स्केलेबल और प्रौद्योगिकी-संचालित उत्पादन क्षमताओं में कंपनी के लगातार बढ़ते निवेश को दर्शाता है।

श्री घोष ने आगे कहा कि, “ट्रेसेबिलिटी सिस्टम वास्तव में, भौतिक मार्करों और डिजिटल तकनीक, दोनों का उपयोग करता है। TextileGenesis™ के साथ हमारी साझेदारी, टिकाऊ विस्कोस फिलामेंट यार्न के लिए सुरक्षित, ब्लॉकचेन-आधारित ट्रेसेबिलिटी को सक्षम बनाती है। Fibercoins™ नामक अद्वितीय डिजिटल टोकन का उपयोग करते हुए, हम स्रोत से स्टोर तक यार्न के उत्पादन की यात्रा को ट्रैक करते हैं। जिससे ब्रांडों के लिए निगरानी हेतु छेड़छाड़-रहित, वास्तविक समय का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होता है।”

वर्तमान समय में, पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में विभिन्न प्रोडक्ट के उत्पादन के लिए वैश्विक नियम और भी सख्त होते जा रहे हैं। इसलिए, दुनियाभर के प्रमुख फैशन ब्रांड, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ट्रेसेबिलिटी टूल्स का सहारा ले रहे हैं। Raysileco ब्रांड की उत्पादन यात्रा में कच्चे माल की आपूर्ति से लेकर पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ यार्न उपलब्ध कराने तक तमाम चरण में, सस्टेनेबिलिटी को पूरी प्राथमिकता दी जाती है।

उल्लेखनीय है कि, रेसिल, दुनियाभर में विस्कोस फिलामेंट यार्न में तीन अलग-अलग टेक्नोलोजी, पॉट स्पन यार्न (PSY), कंटीन्यूअस स्पन यार्न (CSY) और स्पूल स्पन यार्न (SSY) पेश करने वाली एकमात्र कंपनी है। अब, ‘Raysileco’ ब्रांड के लॉन्च के साथ, ग्रासिम का सेल्युलोसिक फैशन यार्न बिजनेस, वैश्विक फैशन लैंडस्केप में पारदर्शिता और पर्यावरणीय स्थिरता के साथ जिम्मेदार उत्पादन में एक नया बेंचमार्क स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button