बिजनेससूरत

सूरत में बिजनेस आइकॉन अवार्ड समारोह 28 दिसंबर को, टेक्सटाइल उद्योग के दिग्गज होंगे सम्मानित

उद्योग, राजनीति और बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में आकाश का भव्य आयोजन

सूरत का टेक्सटाइल उद्योग 28 दिसंबर की शाम एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत द्वारा टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारियों को ‘बिजनेस आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उन व्यापारियों के सम्मान में आयोजित कियाजा रहा है, जिन्होंने टेक्सटाइल सेक्टर को नए आयाम दिए और उसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

इस भव्य समारोह में देश के प्रमुख उद्योगपतियों, राजनेताओं और बॉलीवुड सितारों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सूरत सहित देशभर के टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े अनेक नामचीन व्यापारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत लगभग 65 वर्ष पुरानी संस्था है, जो देशभर का प्रतिनिधित्व करती है। संस्था से देश के विभिन्न राज्यों के एजेंट और आढ़तिया जुड़े हुए हैं तथा करीब 22 राज्यों के व्यापारियों के साथ सक्रिय रूप से कारोबार होता है। सूरत का टेक्सटाइल बाजार देश की लगभग सभी प्रमुख कपड़ा मंडियों से जुड़ा हुआ है।

यह सम्मान समारोह सूरत शहर के अवध टोपिया में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत (आकाश) संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल के नेतृत्व में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button