
निसान मोटर इंडिया ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों को एक्सक्लूसिव बेनिफिट देने के लिए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार से मिलाया हाथ
गुरुग्राम, 13 मार्च, 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन एक कल्याणकारी पहल ‘केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार’ (केपीकेबी) के साथ गठजोड़ का एलान किया है। इसके माध्यम से पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के मौजूदा एवं सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए अपनी गाड़ी खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। यह गठजोड़ हमारे सुरक्षा बलों के प्रति निसान मोटर इंडिया के सम्मान को दर्शाता है। साथ ही यह भरोसेमंद इंस्टीट्यूशनल पार्टनरशिप के माध्यम से सार्थक मूल्य प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता भी दिखाता है।
इस गठजोड़ के तहत केपीकेबी से जुड़े लाभार्थियों को न्यू निसान मैग्नाइट पर अन्य सभी ग्राहकों को मिलने वाले बेनिफिट के अतिरिक्त एक्सक्लूसिव बेनिफिट मिलेंगे। भारत में निसान की सभी डीलरशिप पर यह लाभ लिया जा सकेगा। सभी बेनिफिट के अलावा 5.55 प्रतिशत की निचली दर पर आकर्षक फाइनेंस ऑफर से ग्राहकों के लिए निसान की गाड़ी खरीदना और भी किफायती एवं आसान हो जाएगा। विशेष सम्मान के तहत निसान ने न्यू निसान मैग्नाइट पर केपीकेबी लाभार्थियों को 3 साल का अतिरिक्त प्रीपेड मेंटेनेंस प्रोग्राम कॉम्प्लिमेंटरी के रूप में देने की भी पेशकश की है।
इस गठजोड़ को लेकर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘निसान मोटर इंडिया में, हमारे मन में राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा करने वालों के प्रति पूरा सम्मान है। केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के साथ साझेदारी अपने सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित, भरोसेमंद एवं हाई क्वालिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रदान करने की हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इन एक्सक्लूसिव बेनिफिट एवं फाइनेंस विकल्पों के साथ हमें देशभर में केपीकेबी के लाभार्थियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को बेहतर मूल्य प्रदान करने का गर्व है।’
निसान मैग्नाइट की लगातार सफलता ने कंपनी के विकास की मजबूत नींव रखी है और अब ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग कंपनी के बढ़ते पोर्टफोलियो की दिशा में एक अहम कदम है। मजबूत एक्सचेंज इकोसिस्टम और नई प्रोडक्ट स्ट्रेटजी के साथ निसान मोटर इंडिया देश में अपनी रिसर्जेंस (पुनरुत्थान) की प्रक्रिया को गति देने और ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
केपीकेबी के अनुरूप निसान ने उन बहादुर सुरक्षाबलों के जीवन पर सार्थक एवं सकारात्मक प्रभाव डालने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है, जो निस्वार्थ भाव से हमारे देश की सेवा एवं सुरक्षा करते हैं।


