
सूरत : फोस्टा में व्यापारियों ने सीखे फायर सेफ्टी के गुर
पुलिस और फायर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिया गया मार्गदर्शन
सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन ( फोस्टा ) द्वारा 17 मार्च 2026, मंगलवार को मिलेनियम मार्केट-1 के प्रांगण में मिलेनियम मार्केट के व्यापारियों के लिए फायर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस एवं फायर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें व्यापारियों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में डीसीपी जोन-2 कानन देसाई, सलाबतपुरा पीआई आर. जे. चौहान, फायर ऑफिसर कृष्णा मोड़ सहित टोरेंट पावर के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को फायर सेफ्टी के नियमों, सावधानियों एवं आपात स्थिति में क्या कदम उठाने चाहिए, इस बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों में सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सभी व्यापारियों को अपने अपने दुकान के लोड चेक करने की सलाह दी गई, एवं आरसीसीबी के उपयोग किया जाये ऐसा टोरेंट के अधिकारियो द्वारा समझाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।



