सूरत

क्रिकेट के मैदान में सामाजिक समरसता के साथ रक्तदान

केपीएलएस-5 कृष्णा ग्रुप द्वारा आयोजित विक्रम कप का हुआ सफल समापन

सूरत। केपीएलएस-5 कृष्णा ग्रुप द्वारा आयोजित विक्रम कप के अंतिम दिवस पर आज “विक्रम रक्तदान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल 308 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस पुनीत कार्य में सर्व समाज के बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राजस्थान युवा संघ के सभी पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर विनोद टोंक, किशोर बिंदल, हिमांशु राउ, कैलाश हाकिम, रश्मि साबू, एसीपी एम. के. राणा, नरपत सिंह, दिनेश पुरोहित, शक्ति सिंह, श्याम जी तावनीया, महेंद्र पटेल, विश्वनाथ पचेरिया, अमित मित्तल, महेंद्र सिंह भायल, गोविंद सिंह दहीमथा, जयपाल सिंह सोमासी सहित सर्व समाज के अनेक अग्रणीजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए रक्तदान में भाग लिया।

गौरतलब है कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सेवक समाज, रावणा राजपूत, रावत राजपूत एवं माजीसा वॉरियर्स की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। अंततः फाइनल मुकाबला माजीसा वॉरियर्स और रावणा राजपूत के बीच खेला गया, जिसने पूरे आयोजन को रोमांचक और यादगार बना दिया।

इसी के साथ आयोजक समिति एवं राजस्थान युवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा विक्रम ए (विनोद सरावत) और विक्रम बी (राजेंद्र चौधरी) की टीमों के बीच एक मैत्री मैच भी खेला गया। इस अवसर पर सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत (सीपी) ने टॉस करवाया, जिसमें माजीसा वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

आयोजक रामावतार पारीक (विक्रम) ने बताया कि अगले वर्ष इस आयोजन को और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खेल, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का अद्भुत संगम बनकर उभरा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button