सूरत

सूरत मनपा चुनाव : कांग्रेस ने 26 प्रत्याशियों के नामों की कि घोषणा, जानें

गुजरात में निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दिया है। रविवार शाम को कांग्रेस ने विभिन्न महानगरपालिका और नगरपालिकाओं के लिए 243 प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी की है। इसमें सूरत मनपा चुनाव के लिए घोषित किए गए 26 प्रत्याशी भी शामिल हैं।

प्रत्याशियों के नाम

कांग्रेस ने सूरत मनपा के वार्ड नंबर 1 से प्रतिमा बाबुलाल पढियारी, आशा विनोद सोनाविया, बोनी जगदीश पटेल और कल्पेश कुमार सुरेश राणा को टिकट दिया है। वार्ड नंबर 4 से रेखा अशोक भालिया और ममता हितेश सवाणी, वार्ड संख्या 5 से कल्पना हरिश गुर्जर, नीलम हसमुख वघासिया, विपुल कनू सेखड़ा, वार्ड संख्या 7 से दक्षा परसोत्तम तरसरिया, वार्ड संख्या 9 से मो.सोहेल मो.अमीन शेख,

वार्ड संख्या 11 से सन्नीकुमार रणछोड़ परमार, वार्ड संख्या 13 से रेहाना सईद सैयद, नीर जगदीशचंद्र राणा, वार्ड संख्या 18 से संजय समाधार रामानंदी, खुमानसिंह हिम्मतसिंह दरजीवत, मुनव्वरजहां रहमान शेख, वार्ड संख्या 22 से गुलाब लल्लू पटेल, वार्ड संख्या 23 से जयेश कुमार हितेन्द्र कुमार भट्ट, गणेश सोहनलाल जैन, वार्ड संख्या 26 से अपर्णा रतीलाल वैष्णव, राममूरत यादव, वार्ड संख्या 30 से सुरैया आरीफ शेख, सेजल बबलू पांडे और विद्येश नरेश वीरा को चुनावी मैदान में उतारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button