सूरत

महिलाओं को स्वदेशी सेनेटरी नैपकिन वितरित, मातृ सम्मान कार्यक्रम में बच्चों ने किया माताओं का सम्मान

सूरत। साकेत ग्रुप द्वारा “स्वदेशी फर्स्ट” सेवा प्रकल्प के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 100 बहनों को स्वदेशी सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित “मातृ सम्मान” कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं को तिलक लगाकर सम्मानित किया तथा संस्कारों का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं बच्चों के साथ आत्मीयता पूर्वक झालमुड़ी एवं आइसक्रीम का वितरण भी किया गया।

साकेत ग्रुप के संस्थापक सांवर प्रसाद बुधिया के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. ममता भक्कड़, किंजल देसाई एवं रवि यादव उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन में रंजनबेन राठौड़, बिनाबेन, शितल पटेल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में “स्वदेशी फर्स्ट एक कदम महिलाओं के संग” संदेश के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button